इतिहास परीक्षण श्रृंखला 1 (HISTORY MCQ TEST SERIES 1 )
Quiz
कुछ शैलकृत बौद्ध गुफाओं को चैत्य कहते हैं , जबकि अन्य को विहार । दोनों में क्या अन्तर है ?
विहार पूजा-स्थल होता है, जबकि चैत्य बौद्ध भिक्षुओं का निवास स्थान है ।
चैत्य पूजा-स्थल होता है, जबकि विहार बौद्ध भिक्षुओं का निवास स्थान है ।
चैत्य गुफा के दूर के सिरे पर स्तूप होता है, जबकि विहार गुफा पर अक्षीय कक्ष होता है ।
दोनों में कोई वास्तविक अन्तर नही होता ।
निम्नलिखित में से कौन-सा एक बौद्ध मत में निर्वाण की अवधारणा की सर्वश्रेष्ठ व्याख्या करता है ?
तृष्णारूपी अग्नि का शमन ।
स्वयं की पूर्णतः अस्तित्वहीनता ।
परमानन्द एवं विश्राम की स्थिति ।
धारणातीत मानसिक अवस्था ।
साइमन कमीशन के आने के विरुद्ध भारतीय जन-आन्दोलन क्यों हुआ ?
भारतीय, 1919 के अधिनियम की कार्यवाही का पुनरीक्षण कभी नहीं चाहते थे ।
साइमन कमीशन ने प्रान्तों में द्विशासन की समाप्ति की संस्तुति की थी ।
साइमन कमीशन में कोई भी भारतीय सदस्य नहीं था ।
वेवेल योजना ।
भारत छोड़ो आन्दोलन किसकी प्रतिक्रिया में प्रारम्भ किया गया ?
कैबिनेट मिशन योजना ।
क्रिप्स प्रस्ताव ।
साइमन कमीशन रिपोर्ट ।
वेवेल योजना ।
निम्नलिखित में से कौन-सा/से लक्षण सिन्धु सभ्यता के लोगों का सही चित्रण करता है/करते हैं ? 1. उनके विशाल महल और मन्दिर होते थे । 2. वे देवियों और देवताओं, दोनों की पूजा करते थे । 3. वे युद्ध में घोड़ों द्वारा खींचे गए रथों का प्रयोग करते थे ।
1 और 2
केवल 2
1,2 और 3
इनमें से कोई नहीं
निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन जैन सिद्धान्त के अनुरूप है/हैं ? 1. कर्म को विनष्ट करने का सुनिश्चित मार्ग तपश्चर्या है । 2. प्रत्येक वस्तु में, चाहे वह सूक्ष्मतम कण हो,आत्मा होती है । 3. कर्म आत्मा का विनाशक है और अवश्य इसका अन्त करना चाहिए ।
केवल 1
2 और 3
1 और 3
1,2 और 3
भारतीय शिलावास्तु के इतिहास के सन्दर्भ में, निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- 1.बादामी की गुफाएँ भारत की प्राचीनतम अवशिष्ट शैलकृत गुफाएं हैं । 2.बाराबर की शैलकृत गुफाएँ सम्राट चन्द्रगुप्त मौर्य द्वारा मूलतःआजीविकों के लिए बनवाई गई थीं । 3.एलोरा में, गुफाएँ विभिन्न धर्मों के लिए बनाई गई थीं । उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
केवल 1
2 और 3
केवल 3
1,2 और 3
भारत की यात्रा करने वाले चीनी यात्री युआन च्वांग (ह्वेन त्सांग) ने तत्कालीन भारत की सामान्य दशाओं और संस्कृति का वर्णन किया है। इस सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ? 1. सड़क और नदी-मार्ग लूटमार से पूरी तरह सुरक्षित थे । 2.जहाँ तक अपराधों के लिए दण्ड का प्रश्न है, अग्नि, जल व विष द्वारा सत्यपरीक्षा किया जाना ही किसी भी व्यक्ति की निर्दोषता अथवा दोष के निर्णय के साधन थे । 3.व्यापारियों को नौघाटों और नावों पर शुल्क देना पड़ता था ।
केवल 1
2 और 3
1 और 3
1,2 और 3
भारतीय इतिहास के सन्दर्भ में, प्रान्तों से संविधान सभा के सदस्य
उन प्रान्तों के लोगों द्वारा सीधे निर्वाचित हुए थे ।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस तथा मुस्लिम लीग द्वारा नामित हुए थे ।
प्रान्तीय विधानसभाओं द्वारा निर्वाचित हुए थे ।
सरकार द्वारा, संवैधानिक मामलों में उनकी विशेषता के लिए चुने गए थे ।
बंगाल के तेभागा किसान आन्दोलन की क्या माँग थी ?
जमींदारों की हिस्सेदारी को फसल के आधे भाग से कम करके एक-तिहाई करना ।
भूमि का वास्तविक खेतिहर होने के नाते, भू-स्वामित्व कृषकों को प्रदान करना ।
जमीदारी प्रथा का उन्मूलन तथा कृषिदासता का अन्त ।
कृषकों के समस्त ऋणों को रद्द करना ।
भारत के सांस्कृतिक इतिहास के सन्दर्भ में, नृत्य एवं नाट्य-कला की एक मुद्रा जिसे त्रिभंग कहा जाता है, प्राचीनकाल से आज तक भारतीय कलाकारों को अतिप्रिय रही है। निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन इस मुद्रा को सर्वोत्तम रूप से वर्णित करता है ?
एक पाँव मोड़ा जाता है और देह थोड़ी, किन्तु विपरीत दिशा में कटि एवं ग्रीवा पर वक्र की जाती है ।
मुख अभिव्यंजनाएँ, हस्तमुद्राएँ एवं आसज्जा कतिपय महाकाव्य अथवा ऐतिहासिक पात्रों को प्रतीकात्मक रूप में व्यक्त करने के लिए संयोजित की जाती है ।
देह,मुख एवं हस्तों की गति का प्रयोग स्वयं को अभिव्यक्त करने अथवा एक कथा कहने के लिए किया जाता है ।
ये सभी
एनी बेसेन्ट के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ? 1. होमरूल आन्दोलन प्रारम्भ करने के लिए उत्तरदायी थीं । 2. थियोसॉफिकल सोसायटी की संस्थापिका थीं । 3. इण्डियन नेशनल कांग्रेस की एक बार अध्यक्षा थीं ।
केवल 1
2 और 3
1 और 3
ये सभी
इलबर्ट बिल विवाद किससे सम्बन्धित था ?
भारतीयों द्वारा हथियार लेकर चलने पर कुछ प्रतिबन्धों का लागू किया जाना ।
भारतीय भाषाओं में प्रकाशित होने वाले समाचार-पत्रों और पत्रिकाओं पर प्रतिबन्ध लागू किया जाना ।
यूरोप के लोगों के मामलों की सुनवाई करने के लिए भारतीय न्यायाधीशों पर लगाई गई अयोग्यताओं का हटाया जाना ।
आयातित सूती कपड़े पर लगाए गए शुल्क का हटाया जाना ।
निम्नलिखित भक्ति सन्तों पर विचार कीजिए- 1. दादू दयाल 2. गुरु नानक 3. त्यागराज इनमें से कौन उस समय उपदेश देता था/देते थे जब लोदी वंश का पतन हुआ तथा बाबर सत्तारूढ़ हुआ ?
1 और 3
केवल 2
2 और 3
1 और 2
निम्नलिखित ऐतिहासिक स्थलों पर विचार कीजिए- 1. अजन्ता की गुफाएँ 2. लेपाक्षी मन्दिर 3. साँची स्तूप उपरोक्त स्थलों में से कौन-सा/से भित्ति चित्रकला के लिए भी जाना जाता है/जाने जाते हैं ?
केवल 1
1 और 2
1,2 और 3
इनमें से कोई नहीं ।
भारत में दार्शनिक विचार के इतिहास के सम्बन्ध में, सांख्य सम्प्रदाय से सम्बन्धित निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- 1. सांख्य पुनर्जन्म या आत्मा के आवागमन के सिद्धान्त को स्वीकार नहीं करता है । 2. सांख्य की मान्यता है कि आत्म-ज्ञान ही मोक्ष की ओर ले जाता है न कि कोई बाह्य प्रभाव अथवा कारक । उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
केवल 1
केवल 2
1 और 2
न तो 1 और न ही 2
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- दादाभाई नौरोजी की भारतीय राष्ट्रीय आन्दोलन को सर्वाधिक प्रभावी देन थी कि 1. उन्होंने इस बात को अभिव्यक्त किया कि ब्रिटेन, भारत का आर्थिक शोषण कर रहा है । 2. उन्होंने प्राचीन भारतीय ग्रन्थों की व्याख्या की और भारतीयों में आत्मविश्वास जगाया । 3. उन्होंने सभी सामाजिक बुराइयों के निराकरण की आवश्यकता पर सर्वोपरि जोर दिया । उपरोक्त में से कौन सा/से कथन सही है/हैं ?
केवल 1
2 और 3
1 और 3
1,2 और 3
सदियों से भारत में जीवित रही एक प्रमुख परम्परा 'ध्रुपद' के सन्दर्भ में निम्नलिखित में से कौन-से कथन सही हैं ? 1.ध्रुपद की उत्पत्ति तथा विकास मुगल काल मे राजपूत राज्यों में हुआ । 2.ध्रुपद प्रमुखत: भक्ति और अध्यात्म का संगीत है । 3.ध्रुपद आलाप मन्त्रों से लिए गए संस्कृत अक्षरों पर आधारित है । निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए-
1और 2
2 और 3
1, 2 और 3
उपरोक्त में से कोई भी नहीं ।
कुचिपुडी तथा भरतनाट्यम नृत्यों के बीच क्या भेद है ? 1. कुचिपुडी नृत्य में नर्तक प्रासंगिक रूप से कथोपकथन का प्रयोग करते हैं, जबकि भरतनाट्यम में कथोपकथन का प्रयोग नहीं किया जाता । 2.पीतल की तश्तरी की धार पर पाद रख नृत्य करने की परम्परा भरतनाट्यम की विशिष्टता है, जबकि कुचिपुडी नृत्य में इस प्रकार की क्रियाओं का कोई स्थान नहीं है । उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
केवल 1
केवल 2
1 और 2
न तो 1 और न ही 2
मध्ययुगीन भारत के धार्मिक इतिहास के सन्दर्भ में सूफी सन्त निम्नलिखित में से किस तरह के आचरण का निर्वाह करते थे ? 1.ध्यानसाधना और श्वास-नियमन । 2. एकान्त में कठोर यौगिक व्यायाम । 3.श्रोताओं में आध्यात्मिक हर्षोन्माद उत्पन्न करने के लिए पवित्र गीतों का गायन । निम्नलिखित कूटों के आधार पर सही उत्तर चुनिए-
GK BIG BOSS सामान्य ज्ञान की साइट है जहाँ आप इतिहास, राजनीति, भूगोल, कंप्यूटर, विज्ञान, गणित, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और पारिस्थितिकी,समसामयिकी आदि के बारे में सामान्य ज्ञान सरल तरीके से प्राप्त करते हैं। यह साइट विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं, स्कूल टीचरों एवं छात्रों और आम मानस के लिए बेहद उपयोगी है। डिजिटल युग में, ज्ञान की प्यास ऑनलाइन उपलब्ध जानकारी के विशाल महासागर से बुझती है। GK BIG BOSS दुनिया के बारे में अपनी समझ बढ़ाने की चाह रखने वालों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में काम करती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें