अर्थव्यवस्था परीक्षण श्रृंखला 1 (ECONOMY MCQ TEST SERIES 1)
Quiz
किसी देश का भुगतान सन्तुलन किसका व्यवस्थित अभिलेख है ?
किसी निर्धारित समय के दौरान, सामान्यतः एक वर्ष में, किसी देश का समस्त आयात और निर्यात का लेन-देन ।
किसी वर्ष में एक देश द्वारा निर्यात की गई वस्तुएँ ।
एक देश की सरकार और दूसरे देश की सरकार के बीच आर्थिक लेन-देन ।
एक देश से दूसरे देश को पूंजी का संचलन ।
निम्नलिखित में से कौन-से मामलों में भारतीय रिजर्व बैंक वाणिज्यिक बैंकों को नियन्त्रित करता है ? 1. परिसम्पत्तियों की तरलता 2. शाखा विस्तार 3. बैंकों का विलय 4. बैंको का समापन कूट
1 और 4
2, 3 और 4
1, 2 और 3
1, 2, 3 और 4
बैंक दर में वृद्धि सामान्यतः इस बात का संकेत है कि
ब्याज की बाजार दर के गिरने की सम्भावना है ।
केन्द्रीय बैंक अब वाणिज्यिक बैंकों को कर्जे नहीं दे रहा ।
केन्द्रीय बैंक सस्ती मुद्रा-नीति का अनुसरण कर रहा है ।
केन्द्रीय बैंक महँगी मुद्रा-नीति का अनुसरण कर रहा है ।
भारत में घाटे की वित्त व्यवस्था किसके लिए संसाधनों को बढ़ाने के लिए उपयोग की जाती है ?
आर्थिक विकास के लिए ।
सार्वजनिक ऋण चुकाने के लिए ।
भुगतान शेष का समायोजन करने के लिए ।
विदेशी ऋण कम करने के लिए ।
भारत में बैंकों द्वारा प्राथमिक क्षेत्र ऋणदान से तात्पर्य किसको ऋण देने से है ?
कृषि
लघु (माइक्रो) एवं छोटे उद्यम
दुर्बल वर्ग
ये सभी
जनांकिकीय लाभांश के पूर्ण लाभ को प्राप्त करने के लिए भारत को क्या करना चाहिए ?
कुशलता विकास को प्रोत्साहन
और अधिक सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का प्रारम्भ
शिशु मृत्यु-दर में कमी
उच्च शिक्षा का निजीकरण
सामान्य कीमत-स्तर में बढ़ोतरी निम्नलिखित में से किस/किन कारण/कारणों से हो सकती है ? 1. द्रव्य (money) की पूर्ति में वृद्धि 2. उत्पादन के समग्र स्तर में गिरावट 3. प्रभावी माँग में वृद्धि कूट
केवल 1
1 और 2
2 और 3
ये सभी
किसी दी गई अवधि के लिए एक देश की राष्ट्रीय आय-
नागरिकों द्वारा उत्पादित वस्तुओं और सेवाओं के कुल मूल्य के बराबर होगी ।
कुल उपभोग और निवेश व्यय के योग के बराबर होगी ।
सभी व्यक्तियों की वैयक्तिक आय के योग के बराबर होगी ।
उत्पादित अन्तिम वस्तुओं और सेवाओं के मौद्रिक मूल्य के बराबर होगी ।
ग्रामीण परिवारों को निम्नलिखित में से कौन सीधी ऋण सुविधा प्रदान करता है/करते हैं ? 1. क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक 2. कृषि और ग्रामीण विकास के लिए राष्ट्रीय बैंक (नाबार्ड) 3. भूमि विकास बैंक कूट
1 और 2
केवल 2
1 और 3
1, 2 और 3
निम्नलिखित में से कौन-से पूँजीगत लेखा की रचना करते हैं ? 1. विदेशी ऋण 2. प्रत्यक्ष विदेशी निवेश 3. निजी प्रेषित धन 4. पोर्टफोलियो निवेश कूट
1, 2 और 3
1, 2 और 4
2, 3 और 4
1,3 और 4
भारत की विदेशी मुद्रा आरक्षित निधि में निम्नलिखित में से कौन-सा एक मद समूह सम्मिलित है ?
विदेशी मुद्रा परिसम्पत्ति, विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर) तथा विदेशों से ऋण
विदेशी मुद्रा परिसम्पत्ति, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा धारित स्वर्ण तथा विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर)
विदेशी मुद्रा परिसम्पत्ति, विश्व बैंक से ऋण तथा विशेष आहरण अधिकार (एसडीआर)
विदेशी मुद्रा परिसम्पत्ति, भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा धारित स्वर्ण तथा विश्व बैंक से ऋण
निम्नलिखित में से किस एक का अपने प्रभाव में सर्वाधिक स्फीतिकारी होने की सम्भावना है ?
लोक ऋण की चुकौती
बजट घाटे के वित्तीयन के लिए जनता से ऋणादान
बजट घाटे के वित्तीयन के लिए बैंकों से ऋणादान
बजट घाटे के वित्तीयन के लिए नई मुद्रा का सृजन
द्रव्य (money ) की पूर्ति यथावत् रहने पर यदि द्रव्य (money ) की माँग में वृद्धि होती है, तो
कीमत-स्तर में गिरावट आ जाएगी
ब्याज की दर में वृद्धि हो जाएगी
ब्याज की दर में कमी हो जाएगी
आय और रोजगार के स्तर में वृद्धि हो जाएगी
X' देश में आर्थिक संवृद्धि अनिवार्य रूप से होगी, यदि
विश्व अर्थव्यवस्था में तकनीकी प्रगति होती है ।
'X' में जनसंख्या वृद्धि होती है ।
'X' में पूँजी-निर्माण होता है ।
विश्व अर्थव्यवस्था में व्यापार की मात्रा बढ़ती है ।
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- 1. मुद्रास्फीति ऋणियों को लाभ पहुँचाती है । 2. मुद्रास्फीति बॉण्डधारकों को लाभ पहुँचाती है । उपरोक्त कथनों में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
केवल 1
केवल 2
1 और 2
न तो 1 और न ही 2
प्रच्छन्न बेरोजगारी का सामान्यतः अर्थ होता है कि
लोग बड़ी संख्या में बेरोजगार रहते हैं ।
वैकल्पिक रोजगार उपलब्ध नहीं है ।
श्रमिक की सीमान्त उत्पादकता शून्य है ।
श्रमिकों की उत्पादकता नीची है ।
निम्नलिखित तरल परिसम्पत्तियों पर विचार कीजिए- 1. बैंकों के पास माँग जमा 2. बैंकों के पास सावधिक जमा 3. बैंकों के पास बचत जमा 4. करेन्सी उपरोक्त परिसम्पत्तियों तरलता के घटते हुए क्रम में सही अनुक्रम है । कूट
1, 4, 3, 2
4, 3, 2, 1
2, 3, 1, 4
4,1, 3, 2
भारतीय अर्थव्यवस्था के सन्दर्भ में, 'खुला बाजार प्रचालन' किसे निर्दिष्ट करता है ?
अनुसूचित बैंकों द्वारा RBI से ऋण लेना ।
वाणिज्यिक बैंकों द्वारा उद्योग और व्यापार क्षेत्रों को ऋण देना ।
RBI द्वारा सरकारी प्रतिभूतियों का क्रय और विक्रय ।
इनमें से कोई नहीं ।
'जननी सुरक्षा योजना' (JSY) कार्यक्रम का प्रयास है- 1. संस्थागत प्रसव को प्रोत्साहित करना । 2. प्रसूति की लागत वहन करने हेतु माँ को आर्थिक सहायता उपलब्ध कराना । 3. गर्भावस्था और प्रसूति से हुई वेतन-हानि की आपूर्ति करना । उपरोक्त में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
1 और 2
केवल 2
केवल 3
1, 2 और 3
निम्नलिखित पर विचार कीजिए- 1. होटल तथा रेस्तराँ 2. मोटर परिवहन उद्योग 3. समाचार-पत्र प्रतिष्ठान 4. निजी चिकित्सा संस्थान उपरोक्त में से किस इकाई/किन इकाइयों के कर्मचारी, 'कर्मचारी राज्य बीमा योजना ' के अन्तर्गत 'सामाजिक सुरक्षा ' कवच प्राप्त कर सकते हैं ?
GK BIG BOSS सामान्य ज्ञान की साइट है जहाँ आप इतिहास, राजनीति, भूगोल, कंप्यूटर, विज्ञान, गणित, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और पारिस्थितिकी,समसामयिकी आदि के बारे में सामान्य ज्ञान सरल तरीके से प्राप्त करते हैं। यह साइट विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं, स्कूल टीचरों एवं छात्रों और आम मानस के लिए बेहद उपयोगी है। डिजिटल युग में, ज्ञान की प्यास ऑनलाइन उपलब्ध जानकारी के विशाल महासागर से बुझती है। GK BIG BOSS दुनिया के बारे में अपनी समझ बढ़ाने की चाह रखने वालों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में काम करती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें