विज्ञान परीक्षण श्रृंखला 1 (SCIENCE MCQ TEST SERIES 1)
Quiz
निम्नलिखित बीमारियों में से कौन-सी टैटू बनवाने के द्वारा एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में संचरित हो सकती है/हैं ? 1. चिकनगुनिया 2. यकृतशोथ -बी (Hepatitis-B) 3. एचआईवी/एड्स कूट
केवल 1
2 और 3
1 और 3
1, 2 और 3
निम्नलिखित में से कौन-सा एक पद, केवल जीव द्वारा ग्रहण किए गए दिक्स्थान का ही नहीं, बल्कि जीवों के समुदाय में उसकी कार्यात्मक भूमिका का भी वर्णन करता है ?
संक्रमिका (इकोटोन)
पारिस्थितिक कर्मता
आवास
आवास-क्षेत्र
प्रकाश-रासायनिक धूम ( photochemical smog) का बनना किनके बीच अभिक्रिया का परिणाम होता है ?
(a) NO2,O3 तथा पेरॉक्सीएसिटिल नाइट्रेट के बीच, सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में ।
CO,O2 तथा पेरॉक्सीएसिटिल नाइट्रेट के बीच, सूर्य के प्रकाश की उपस्थिति में ।
CO,CO2 तथा NO2, के बीच, निम्न ताप पर ।
NO2 के उच्च सान्द्रण, O3 तथा CO के बीच, शाम के समय ।
निम्नलिखित खनिजों पर विचार कीजिए- 1. कैल्सियम 2. लौह 3. सोडियम उपरोक्त खनिजो में से मानव शरीर में पेशियों के संकुचन के लिए किसकी / किनकी आवश्यकता होती है ?
केवल 1
2 और 3
1 और 3
1, 2 और 3
पुनर्योगज DNA प्रौद्योगिकी (आनुवंशिक इंजीनियरी) जीनों को स्थानान्तरित होने देता है- 1. पौधों की विभिन्न जातियों में 2. जन्तुओं से पौधों में 3. सूक्ष्मजीवों से उच्चतर जीवों में कूट
केवल 1
2 और 3
1 और 3
1, 2 और 3
निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- 1. तारा कछुआ 2. मॉनीटर छिपकली 3. वामन सुअर 4. स्पाइडर वानर उपरोक्त में से कौन-से भारत में प्राकृतिक रूप में पाए जाते हैं ?
1, 2 और 3
2 और 3
1 और 4
1, 2, 3 और 4
निम्नलिखित में से कौन-से भारत के कुछ भागों में पीने के जल में प्रदूषक के रूप में पाए जाते हैं ? 1. आर्सेनिक 2. सारबिटॉल 3. फ्लुओराइड 4. फार्मेल्डिहाइड 5. यूरेनियम कूट
1 और 3
2, 4 और 5
1, 3 और 5
1, 2, 3, 4 और 5
निम्नलिखित जन्तुओं पर विचार कीजिए- 1. समुद्री गाय 2. समुद्री घोड़ा 3. समुद्री सिंह उपरोक्त में से कौन-सा/से स्तनधारी है/हैं ?
केवल 1
1 और 3
2 और 3
1, 2 और 3
घासस्थलों में वृक्ष पारिस्थितिक अनुक्रमण के अंश के रूप में किस कारण घासों को प्रतिस्थापित नहीं करते हैं ?
कीटों एवं कवकों के कारण ।
सीमित सूर्य के प्रकाश एवं पोषक तत्वों की कमी के कारण ।
जल की सीमाओं एवं आग के कारण ।
इनमें से कोई नहीं ।
पारितन्त्रों की घटती उत्पादकता के क्रम में उनका निम्नलिखित में से कौन-सा अनुक्रम सही है ?
महासागर, झील, घासस्थल, मैंग्रोव
मैंग्रोव, महासागर, घासस्थल, झील
मैंग्रोव, घासस्थल, झील, महासागर
महासागर, मैंग्रोव, झील, घासस्थल
कवकमूलीय (माइकोराइजल) जैव प्रौद्योगिकी को निम्नीकृत स्थलों के पुनर्वासन में उपयोग में लाया गया है, क्योंकि कवकमूल के द्वारा पौधों में- 1. सूखे का प्रतिरोध करने एवं अवशोषण क्षेत्र बढ़ाने की क्षमता आ जाती है । 2. pH की अतिसीमाओं को सहन करने की क्षमता आ जाती है । 3. रोगग्रस्तता से प्रतिरोध की क्षमता आ जाती है । कूट
केवल 1
2 और 3
1 और 3
1, 2 और 3
पारितन्त्र में खाद्य-शृंखलाओं के सन्दर्भ में, निम्नलिखित में से किस प्रकार का/के जीव अपघटक जीव कहलाता है/कहलाते हैं ? 1. विषाणु 2. कवक 3. जीवाणु कूट
केवल 1
2 और 3
1 और 3
1, 2 और 3
अनाजों और तिलहनों के अनुपयुक्त रख-रखाव और भण्डारण के परिणामस्वरूप आविषों का उत्पादन होता है, जिन्हें अफ्लाटॉक्सिन के नाम से जाना जाता है, जो सामान्यतः भोजन बनाने की आम विधि द्वारा नष्ट नहीं होते। अफ्लाटॉक्सिन किसके द्वारा उत्पादित होते हैं ?
जीवाणु
प्रोटोजोआ
फफूँदी
विषाणु
पुराने और प्रयुक्त कम्प्यूटरों या उनके पुर्जों के असंगत/अव्यवस्थित निपटान के कारण निम्नलिखित में से कौन-से ई-अपशिष्ट के रूप में पर्यावरण में निर्मुक्त होते हैं ? 1. बेरिलियम 2. कैडमियम 3. क्रोमियम 4. हेप्टाक्लोर 5. पारद 6. सीसा 7. प्लूटोनियम कूट
1, 3, 4, 6 और 7
1, 2, 3, 5 और 6
2, 4, 5 और 7
1, 2, 3, 4, 5, 6 और 7
अम्ल वर्षा किनके द्वारा होने वाले पर्यावरण प्रदूषण के कारण होती है ?
कार्बन डाइ-ऑक्साइड और नाइट्रोजन
कार्बन मोनो-ऑक्साइड और कार्बन डाइ-ऑक्साइड
ओजोन और कार्बन डाइ-ऑक्साइड
नाइट्रस ऑक्साइड और सल्फर डाइऑक्साइड
पारितन्त्रों में खाद्य-श्रृंखलाओं के सन्दर्भ में निम्नलिखित कथनों पर विचार कीजिए- 1. खाद्य-श्रृंखला उस क्रम का निदर्शन करती है, जिससे जीवों की एक श्रृंखला एक-दूसरे के आहार द्वारा पोषित होती है । 2. खाद्य-श्रृंखला एक जाति की समष्टि के अन्तर्गत पाई जाती है । 3. खाद्य-शृंखला उस प्रत्येक जीव की संख्याओं का, जो दूसरो के द्वारा खाई जाती हैं, निदर्शन करती है । उपरोक्त कथनो में से कौन-सा/से कथन सही है/हैं ?
केवल 1
1 और 2
1, 2 और 3
इनमें से कोई नहीं
निम्नलिखित जीवों पर विचार कीजिए- 1. एगैरिकस 2. नॉस्टॉक 3. स्पाइरोगाइरा उपरोक्त में से कौन-सा/से जैव उर्वरक के रूप में प्रयुक्त होता है /होते हैं ?
1 और 2
केवल 2
2 और 3
केवल 3
निम्नलिखित में से कौन-सा/से, मृदा में नाइट्रोजन को बढ़ाता है/ बढ़ाते हैं । 1. जन्तुओं द्वारा यूरिया का उत्सर्जन 2. मनुष्यों द्वारा कोयले को जलाना 3. वनस्पति की मृत्यु कूट
केवल 1
2 और 3
1 और 3
1, 2 और 3
शीत कोष्ठ में भण्डारित फल अधिक समय तक चलते हैं, क्योंकि
सूरज की रोशनी नहीं पड़ने दी जाती है ।
पर्यावरण में कार्बन डाइऑक्साइड की सान्द्रता बढ़ा दी जाती है ।
श्वसन की दर घटा दी जाती है ।
आर्द्रता बढ़ जाती है ।
निम्नलिखित भारतीय प्राणिजात पर विचार कीजिए- 1. घड़ियाल 2. चर्मपीठ कूर्म (लेदरबैक टर्टल) 3. अनूप मृग उपरोक्त में से कौन-सा/से संकटापन्न है/हैं ?
GK BIG BOSS सामान्य ज्ञान की साइट है जहाँ आप इतिहास, राजनीति, भूगोल, कंप्यूटर, विज्ञान, गणित, अर्थव्यवस्था, पर्यावरण और पारिस्थितिकी,समसामयिकी आदि के बारे में सामान्य ज्ञान सरल तरीके से प्राप्त करते हैं। यह साइट विभिन्न प्रतियोगी परिक्षाओं, स्कूल टीचरों एवं छात्रों और आम मानस के लिए बेहद उपयोगी है। डिजिटल युग में, ज्ञान की प्यास ऑनलाइन उपलब्ध जानकारी के विशाल महासागर से बुझती है। GK BIG BOSS दुनिया के बारे में अपनी समझ बढ़ाने की चाह रखने वालों के लिए एक मार्गदर्शक के रूप में काम करती है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें